spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपंजाब में 31 जुलाई को सरकारी घुट्टी का ऐलान, जानिए क्यों लिया...

पंजाब में 31 जुलाई को सरकारी घुट्टी का ऐलान, जानिए क्यों लिया गया ये निर्णय

fok-media-samman-samaroh


31st July Announced As Holiday: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने 31जुलाई को स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह के शहीदी दिवस पर राजपत्रित छुट्टी घोषित किया है। पंजाब के मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने 29 जुलाई को यहां पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला-भवानीगढ़ सड़क मार्ग का नाम उधम सिंह के नाम पर रखने के लिए केंद्र को चिट्ठी लिखी है। बता दें कि पटियाला-भवानीगढ़ मार्ग एक राष्ट्रीय राजमार्ग है।


मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस यानी 31 जुलाई को पंजाब सरकार ने राजपत्रित अवकाश घोषित किया है। पंजाब सरकार के सभी कार्यालय, बोर्ड और निगम इसे राजपत्रित अवकाश के रूप में मनाने जा रहे हैं। अमन अरोड़ा ने कहा कि भवानीगढ़-सुनाम-भीखी-कोट शमीर सड़क का नाम शहीद उधम सिंह के नाम पर रखा गया है और पटियाला-भवानीगढ़ सड़क का नाम भी शहीद उधम सिंह के नाम पर रखने की तैयारी हो रही है।


शहीदी दिवस पर होंगे कार्यक्रम


अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठा रहे हैं। अरोड़ा ने बताया कि कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह की जन्मस्थली सुनाम में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दिवस के उपलक्ष्य में सुनाम में एक राज्य स्तरीय समारोह आयोजित की जाएगी।


उधम सिंह के बारे में जानें


बता दें कि 1899 में जन्मे सरदार उधम सिंह को 1940 में लंदन में ओ’डायर की हत्या के लिए फांसी दी गई थी। उधम सिंह का यह विद्रोह तब से उपनिवेशवाद के प्रतिरोध का चिन्ह बन गया है। अमन अरोड़ा ने कहा कि यह फैसला उधम सिंह की विरासत का सम्मान करता है, जिन्हें 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के प्रतिशोध में पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ’डायर की हत्या के लिए 31 जुलाई, 1940 को लंदन की पेंटनविले जेल में फांसी हुई थी। उन्होंने आगे बताया कि पंजाब सरकार 31 जुलाई को उधम सिंह के जन्मस्थान, संगरूर जिले के सुनाम में एक राज्य स्तरीय समारोह आयोजित करने वाली है।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular