Wednesday, May 20, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHनोएडा एयरपोर्ट से यात्रियों को उड़ान के लिए 2 महीने का करना...

नोएडा एयरपोर्ट से यात्रियों को उड़ान के लिए 2 महीने का करना होगा इंतजार, जानें वजह

fok-media-samman-samaroh


Noida Airport News: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनआईए) से यात्री उड़ानों की शुरुआत अभी दो महीने तक नहीं हो पाएगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने शनिवार को बताया कि उद्घाटन के बाद एनआईए को 45 से 60 दिनों के भीतर चालू होने की उम्मीद है। उनका कहना था कि हाल के नए हवाई अड्डों में भी यात्री उड़ानें शुरू होने में लगभग इतना ही समय लगा था। उदाहरण के लिए, नवी मुंबई हवाई अड्डे को भी चालू होने में दो महीने का समय लगा था।


एयरपोर्ट को सुरक्षा का प्रमाण मिलना बाकी


इस समय एयरपोर्ट को सिविल एविएशन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) से एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम (ASP) का प्रमाणन मिलना बाकी है। ASP हवाई अड्डे की मुख्य सुरक्षा व्यवस्था है। यह सुनिश्चित करता है कि हवाई अड्डे पर प्रवेश से लेकर बोर्डिंग तक की सभी जांच प्रक्रियाएं पूरी हों। इसके तहत हवाई अड्डा संचालक, एयरलाइंस, सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) और ग्राउंड हैंडलर्स समेत सभी जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहते हैं। ASP आकस्मिक परिस्थितियों में अधिकारियों को तुरंत प्रतिक्रिया देने में भी मदद करता है।


यात्रियों को नहीं मिलेगी बोर्डिंग पास


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन कर दिया है, लेकिन कमर्शियल सर्विस अभी शुरू नहीं हो सकती। जब तक ASP की अंतिम मंजूरी नहीं मिल जाती, एयरलाइन कंपनियां अपने यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी नहीं कर सकती हैं। इसके अलावा, एयरलाइन कंपनियों को अपने ऑपरेशन के लिए सभी तैयारियां करनी होती हैं, जिसमें ग्राउंड स्टाफ की ड्यूटी, शिफ्ट व्यवस्था और वेबसाइट व मोबाइल ऐप पर बुकिंग का सिस्टम शामिल है।


इन तैयारियों के बाद एयरपोर्ट पर ट्रायल रन भी किया जाता है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कमर्शियल उड़ानें शुरू होने के बाद कोई बड़ी समस्या यात्रियों या सेवाओं को प्रभावित न करे। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ही नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पूर्ण रूप से चालू होगा और देश के यात्रियों के लिए एक नया और आधुनिक हवाई मार्ग उपलब्ध होगा।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular