Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHनैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद संप्रादायिक तनाव, जमकर हुई पत्थरबाजी

नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद संप्रादायिक तनाव, जमकर हुई पत्थरबाजी

fok-media-samman-samaroh


Nainital Rape Case: उत्तराखंड का नैनीताल शहर बुधवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। सड़कों पर गुस्साए भीड़ ने जमकर तोड़फोड़की। दरअसल, कल देर रात एक बुजुर्ग के द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आते ही शहर में संप्रादायिक हिंसा भड़क उठी। हिंदुवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिमों के दुकानों को जमकर निशाना बनाया। हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल को इलाके में तैनात करवाया गया। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, इसके बाद मल्लीताल कोतवाली के समाने ही आक्रोशित भीड़ धरने पर बैठ गई और आरोपी को उनके हवाले सौंपने की मांग करने लगे। जानकारी के अनुसार, उपद्रव करने वालों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी की।


मुस्लिम दुकानदारों को दौड़ा कर पीटा


जानकारी के अनुसार, पेशे से ठेकेदार मुस्लिम बुजुर्ग ने नाबालिग का दुष्कर्म चलती गाड़ी में किया। पीड़िता की मां अपने रिश्तेदारी में गई हुई थी। ऐसे में अपने घर में काम करवाने के लिए बुजुर्ग ने बच्ची को तीन दिन पहले ही अपने घर पर बुला लिया था। उसे बालिका को कामकाज के बदले 200 रूपए भी दिए थे। इसके अगले दिन ही पीड़िता को बुजुर्ग अपने कार में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने किशोरी को सड़क प्रमुख रोड पर उतार दिया और फिर चला गया। जब इसकी जानकारी पीड़िता के घरवालों को पता चली तो बुधवार को उन्होंने पुलिस को इसकी जानकरी दी।


जब इस घटना की जानकारी स्थानीय हिंदुवादी संगठनों को पता चली तो उन्होंने जमकर बवाल काटा। मुस्लिम दुकानों पर पत्थरबाजी की गई। कई दुकानदारों को दौड़ाकर पीटा गया। लोगों में आक्रोश इतना था कि पूरे शहर की दुकानें बंद हो गई। पुलिस ने स्थिति को समान्य करने के लिए अतिरिक्त पुलिसबल को इलाके में तैनात किया। बता दें, पुलिस ने उपद्रव करने वालों पर लाठीचार्च भी की। अभी स्थिति जरूर समान्य बना हुआ है लेकिन माहौल अभी भी गर्म है।


आरोपी के बेटे पर निकला गुस्सा


लोगों का गुस्सा तब उफान पर पहुंच गया जब पीड़िता का मेडिकल परिक्षण कराने की बात हुई। दरअसल, आरोपी का बेटा उसी शहर के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर है, जहां पीड़िता का मेडिकल करवाना था। लोगों ने पुलिस के इस फैसले को आरोपी के साथ मिलीभगत बताया। लोगों ने पुलिस पर आरोपी बुजुर्ग को मदद करने का भी आरोप लगाया। गुस्साए लोगों ने बुजुर्ग के बेटे पर भी कार्रवाई करने की मांग की है।


इस मामले में एसपी क्राइम जगदीश चंद्रा ने कहा, “बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला आया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है। पुलिस शांति व्यवस्था बनाने की कोशिश कर रही है। आसपास के थानों से पुलिस बुला ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।“

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular