spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHनवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा, संतान संबंधी समस्या होगी...

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा, संतान संबंधी समस्या होगी दूर

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्ली: नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि में माता के नौ रूपों की उपासना की जाती है। आज नवरात्रि का आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरुप मां महागौरी की पूजा की जाती है। मां महागौरी की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।


मां को सच्चे मन से पूजने वाले को हमेशा मोक्ष मिलता है। मोक्ष का मतलब होता है हर मुसीबत से छुटकारा पाना। जो कोई भी उनकी पूजा करता है उसकी गोद हमेशा भरी रहती है। दुर्गा मां के आठवें रूप मां महागौरी को सफेद और पीले फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। नारियल का भोग लगाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से देवी महागौरी प्रसन्न होती हैं। नारियल का भोग लगाने से संतान संबंधी समस्या दूर होती हैं। अंत में मां महागौरी की आरती करें। इस बार चैत्र नवरात्रि में अष्टमी आज यानी 5 अप्रैल,दिन शनिवार और नवमी कल 06 अप्रैल, दिन रविवार को मनाई जा रही है।


जीवन में विशेष फल प्राप्त होता है


मां दुर्गा के इस रूप की पूजा विशेष कल्याणकारी मानी जाती है। नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का खास महत्व होता है। इन दोनों दिन लोग कन्या पूजन भी करते हैं। इस दिन माता महागौरी की पूजा की जाती है। बता दें कि नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष उपासना का विधान है। मान्यता है कि नवरात्रि में मां की पूजा का जीवन में विशेष फल प्राप्त होता है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular