spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदेश के नाम संबोधन...पीएम मोदी ने दिया स्वदेशी अपनाने पर जोर, बोले-...

देश के नाम संबोधन…पीएम मोदी ने दिया स्वदेशी अपनाने पर जोर, बोले- जो देश में बना सकता है उसे यहीं बनाएं

fok-media-samman-samaroh


PM Modi Address to Nation: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार, 21 सितंबर की शाम देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने स्वदेशी चीजों पर जोर देते हुए लोगों से उन्हें इस्तेमाल करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आज जाने-अनजाने में विदेशी चीजें हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल हो गई है। जिसे हम अलग नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन इसे हमें छोड़ना होगा। इसके बाद ही हम स्वदेशी चीजों को अपना पाएंगे।


भारत में बनी चीजों का करें इस्तेमाल- पीएम


पीएम मोदी ने स्वेदशी सामान खरीदने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज हमारी जेब में कंघी देशी है कि विदेशी हमें इसका पता नहीं है। अब हमे विदेशी चीजों से मुक्ति पानी होगी। हमे वो चीजें खरीदनी होंगी जो भारत में बनी हो, जिसमें हमारे देश के लोगों का पसीना हो। हमे देश के घर-घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है।


पीएम ने राज्य सरकार से की अपील


पीएम ने कहा कि गर्व से कहो कि मैं स्वदेशी खरीदता हूं, मैं स्वदेशी सामाना की बिक्री भी करता हूं। जब ऐसा होने लगेगा तो भारत तेजी से विकसित होगा। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा आज सभी राज्य सरकारों से भी अपील है कि आत्मनिर्भर भारत के इस अभियान के साथ स्वदेशी के इस अभियान के साथ अपने राज्यों में उत्पादन को गति दें। जो देश में बना सकते हैं उसे देश में ही बनाया जाए। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में राज्य की सरकारों से कहा कि वे निवेश के लिए माहौल बनाएं। जब केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आगे बढ़ेंगे तो विकसित भारत का सपना पूरा होगा।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular