Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, जापान और जर्मनी को भी...

दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, जापान और जर्मनी को भी छोड़ेगा पीछे

fok-media-samman-samaroh


Indian Economy: साल 2025 भारत के लिए आर्थिक क्षेत्र में एक ऐतिहासिक वर्ष साबित हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की एक रिपोर्ट की मानें तो भारत 2025 में जापान को पछाड़कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसके साथ ही भारत 2027 तक जर्मनी को भी पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच सकता है। IMF ने बताया कि पिछले दशक में भारत की जीडीपी में 105प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि हुई है। 


भारतीय इकोनॉमी की रफ्तार बढ़ी


अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने एक बार फिर भारत पर भरोसा जताया है। IMF की एक रिपोर्ट की मानें तो पिछले 10सालों में भारत की इकोनॉमी की रफ्तार बढ़ी है। गौरतलब है कि साल 2015में भारत की जीडीपी 2.1ट्रिलियन डॉलर थी। जो वर्तमान में बढ़कर 4.3 ट्रिलियन डॉलर हो गई है।


जापान और जर्मनी को छोड़ेगा पीछे


इसी कड़ी में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान को पीछे छोड़ने की राह पर है। बता दें, वर्तमान मेंजापान की जीडीपी 4.4ट्रिलियन डॉलर है। अब अगर भारत इसी कड़ी में आगे बढ़ता रहा तो साल 2027 की दूसरी तिमाही तक जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगा। क्योंकि जर्मनी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जिसकी जीडीपी वर्तमान में 4.9ट्रिलियन डॉलर है।


भारत ने किन देशों को छोड़ा पीछे


भारत ने विकास के मामले में चीन, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन जैसी अन्य प्रमुख देशों को पीछे छोड़ दिया है। बता दें, चीन की जीडीपी 76%, अमेरिका की 66 प्रतिशत, जर्मनी की 44%, फ्रांस की 38 प्रतिशत, और ब्रिटेन की 28% की दर से बढ़ी है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular