spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिव्यांग बच्चों ने कहा, ‘दीदी, तुम जीओ हजारों साल’, सुनकर आंखें भर...

दिव्यांग बच्चों ने कहा, ‘दीदी, तुम जीओ हजारों साल’, सुनकर आंखें भर आई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की

fok-media-samman-samaroh


Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की आखें उस समय भर आईं, जब दिव्यांग बच्चों ने कहा ‘दीदी, तुम जियो हजारों साल।’ भाव-विभोर मुख्यमंत्री ने बच्चों को गले लगा लिया और ढेर सा प्यार उन पर उंडेल दिया। असल में मुख्यमंत्री अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने पैतृक निवास हरियाणा के जींद जिले के जुलाना स्थित नंदगढ़ गांव से आकर जब मुख्यमंत्री जनसेवा सदन पहुंची तो दिव्यांग बच्चों ने उन्हें घेर लिया और कहा ‘हैप्पी बर्थडे टूयू दीदी।’ मुख्यमंत्री के लिए यह अविस्मरणीय क्षण था। भरी आंखों से उन्होने बच्चों से कहा ‘थैंक्यू मेरे प्यारे बच्चों।’


बच्चों के प्रेम और अपनेपन में डूबी मु़ख्यमंत्री  रेखा गुप्ता ने दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया और उनके साथ केक काटा, बच्चों को खिलाया और उन्हें गले लगाकर आशीर्वाद भी दिया। विशेष बात यह रही कि इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने मुख्यमंत्री के आगे हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री भाव-विभोर हो गई। इस दौरान वह लगातार बच्चों पर प्यार उंडेलती रही।


आपके लिए जो भी करना होगा, मन से करुंगीसीएम


मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के साथ भोजन किया और उनसे उनसे खूब बातें भी की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दिल से आशीर्वाद किया और कहा कि आप अपनी दीदी के सदन में आए हो तो मेरा फर्ज बनता है कि आपको उपहार भी दूं। उन्होंने बच्चों को 1.11 लाख रुपये का उपहार दिया और बच्चों के स्वास्थ्य की कामना कीँ। उन्होंने बच्चों को आश्वस्त किया कि मैं आपकी दीदी हूं। आपके लिए जो भी करना होगा, मन से करुंगी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular