spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिवाली से पहले ही दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, जानें इन...

दिवाली से पहले ही दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, जानें इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

fok-media-samman-samaroh


Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी आ चुकी है। ऐसे मौसम को देख कहा ये जा रहा है कि दिवाली तक सर्दी और बढ़ जाएगी। शुक्रवार,10 अक्टूबर को दिल्ली में पहली बार तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिसे गुलाबी ठंड भी कहा जाता है। जहां दिन में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है, वहीं सुबह-शाम ठंड रहती है। वहीं देश के अन्य हिस्सों से जल्द मानसून की विदाई भी हो सकती है।


कैसा रहेगा इन राज्यों का मौसम? 


IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 2 से 3 दिनों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार के बाकी हिस्सों से लौट सकता है। छत्तीसगढ़, झारखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना से कुछ हिस्सों से भी जल्द मानसून की वापसी हो सकती है। वहीं, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में अगले 4 से 5 दिनों में भारी बारिश की संभावना है।


दिल्ली में आज का मौसम


दिल्ली-एनसीआर में 14 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। रविवार, 12 अक्टूबर को  दोपहर में हवा की स्पीड बढ़कर 15 किमी. प्रति घंटे हो सकती है। वहीं, शाम और रात के समय उत्तर-पश्चिम से हवा की स्पीड कम हो सकती है। उत्तर प्रदेश में का मौसम IMD के मुताबिक, 11 से 16 अक्टूबर तक ज्यादातर हिस्सों में कहीं भी बारिश के आसार नहीं है। इस दौरान दिन में तेज धूप रहेगी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular