Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली-NCR में प्री मानसून की एंट्री, IMD ने इन राज्यों में जारी...

दिल्ली-NCR में प्री मानसून की एंट्री, IMD ने इन राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

fok-media-samman-samaroh


Weather Update: इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली और आस-पास के कई राज्यों में बारिश हो रही है। बदलते मौसम में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (IMD) सोमवार के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में आज भी बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है। IMD ने सोमवार को उत्तर-पश्चिम भारत को आंधी-तूफान और हल्की बारिश से बड़ी राहत मिलने वाली है।


मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण और पूर्वी भारत के राज्यों में प्री-मॉनसून की बारिश होगी। इसके अलावा यूपी और बिहार के भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?


IMD ने बताया कि दिल्ली में साल 1901के बाद में मई महीने में 24घंटे के अंदर दूसरी सबसे अधिक बारिश हुई है। जिसके चलते तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में IMD ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। मौसम विभाग की एक रिपोर्ट की मानें तो ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत में मौसम बदल रहा है। सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।


हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी


मौसम विभाग ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा बिजली भी गिरने की उम्मीद जताई जा रही है। IMD ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में 09 मई तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। उस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। ऐसे में IMD ने राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular