High Court Slams Yoga Guru Baba Ramdev: योग गुरु बाबा रामदेव के द्वारा “शरबत जिहाद” पर की गई विवादित टिप्पणी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कोर्ट ने इस टिप्पणी को “अक्षम्य” बताते हुए कहा कि यह कोर्ट की अंतरात्मा को झकझोरने वाली है। यह टिप्पणी हमदर्द के गुलाब शरबत के बारे में की गई थी, जिस पर हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है।
हाईकोर्ट के जस्टिस अमित बंसल की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि रामदेव के वकील को कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखना चाहिए। रामदेव के वकील, राजीव नैयर ने बताया कि वे सभी विवादित विज्ञापनों को हटा रहे हैं और किसी धर्म के खिलाफ नहीं हैं। कोर्ट ने रामदेव को 5दिनों में एफिडेविट फाइल करने का आदेश दिया और चेतावनी दी कि अगर वकील पेश नहीं होते तो सख्त आदेश दिए जाएंगे।









