spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली विश्वविद्यालय में फिर दोहराया जाएगा इतिहास, DUSU को 17 साल बाद...

दिल्ली विश्वविद्यालय में फिर दोहराया जाएगा इतिहास, DUSU को 17 साल बाद मिल सकती है महिला अध्यक्ष

fok-media-samman-samaroh


DUSU Election 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) इलेक्शन चर्चा में बना हुआ है। 18 सितंबर, 2025 को मतदान होने जा रहा है और 19 सितंबर को मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। ऐसे में मैदान में इस बार दो प्रमुख संगठनों से अध्यक्ष पद के लिए महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा गया है। ऐसे में संभावना बताई जा रही है कि इस बार डूसू को कोई महिला प्रेसिडेंट मिल सकती है।


दोहराया जाएगा इतिहास


इस चुनाव को लेकर ये कहा जा रहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर कोई महिला प्रत्याशी चुनकर आती हैं, तो 17 साल पुराना इतिहास दोहराया जाएगा। बता दें कि आज से पहले साल 2008 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से नूपुर शर्मा अध्यक्ष बनी थीं। इसके बाद अब तक डूसू को महिला अध्यक्ष नहीं मिली।


दो संगठनों ने महिला प्रत्याशी पर खेला दाव


इस बार दो प्रमुख संगठनों ने अध्यक्ष पद से महिलाओं को उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है। इनमें एनएसयूआई और आईसा-एसएफआई शामिल है। वहीं, AISA-SFI ने सचिव पद और एबीवीपी ने संयुक्त सचिव पद के लिए महिला उम्मीदवार पर अपना भरोसा दिखाया है। एनएसयूआई ने जोसलिन नंदिता चौधरी को अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज की छात्रा अंजलि को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। इधर, एबीवीपी ने भी संयुक्त सचिव पद के लिए महिला उम्मीदवार दीपिका झा को मैदान में उतारा है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular