spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली वायु प्रदूषण पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने AAP को घेरा, कहा

दिल्ली वायु प्रदूषण पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने AAP को घेरा, कहा

fok-media-samman-samaroh


Manjinder Singh Sirsa On Delhi Pollution: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर गैस चैंबर बन चुकी है। कई इलाको में AQI 400के पार पहुंच चुका है। इसी बीच, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली की जहरीली हवा के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि AAP सरकार ने दिल्ली की हवा में जहर मिलाया है। बता दें, रविवार शाम कई लोग इंडिया गेट पर खराब हवा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इन लोगों की मांग है कि सरकार ऐसी नीतियां बनाएं, जिसे वायु प्रदूषण कम हो सकें।


मनजिंदर सिंह सिरसा ने AAP पर लगाए आरोप


मालूम हो कि दिल्ली में शीतकाल शुरू होते ही वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है। जिसे लेकर इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन हो रहे है। इस प्रदर्शन में सैकड़ों लोग भाग शामिल थे, जो हाथ में प्लेकार्ड लिए ‘Smog se Azadi’ जैसे नारे लगा रहे थे। इस बीच, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने यह आरोप लगाया कि यह प्रदर्शन वास्तव में AAP की ओर से आयोजित है। उन्होंने कहा कि AAP ने पिछले दस वर्षों में राजधानी की हवा जहर की तरह बना दी थी, जिसे वर्तमान सरकार कम कर रही है।


उन्होंने आगे कहा ‘AAP ने यहां 10साल में प्रदूषण दिया। लेकिन अब हमें उसके ज़हरीले प्रभावों को कम करना है।’ उनका कहना है कि पिछले दस साल का रोग केवल 6‑7महीनों में नहीं मिट सकता। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने ऊंचे‑इमारतों पर एंटी‑स्मॉग गन लगा रही है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक‑बस लाईनें बढ़ाना, निर्माण कार्यों पर निगरानी जैसे नए कदम उठाए जा रहे हैं।


दिल्ली की हवा बहुत-खराब


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हवा की गुणवत्ता ‘बहुत-खराब’ श्रेणी में पहुंच चुकी है और सरकार का डेटा भरोसेमंद नहीं लगता। दूसरी ओर, मंत्री का कहना है कि सिर्फ कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं, बल्कि पिछले दशक की “लुप्त कार्रवाई” का बोझ भी उठाना पड़ रहा है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए, तो एंटी‑स्मॉग गन, इलेक्ट्रिक बसें सही दिशा में हैं, लेकिन वाहन, निर्माण‑कार्य, पराली जलना) पर नियंत्रण जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर स्वास्थ्य‑संबंधित बीमारियां बढ़ सकती है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular