spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली वायु प्रदूषण को लेकर SC ने जताई चिंता, कहा- मास्क भी...

दिल्ली वायु प्रदूषण को लेकर SC ने जताई चिंता, कहा- मास्क भी पर्याप्त नहीं

fok-media-samman-samaroh


Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में अब वायु प्रदूषण से बचने के लिए मास्क काफी नहीं है। जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने ये बातें उस समय कही जब मामले की सुनवाई के दौरान कपिल सिब्बल समेत कुछ वरिष्ठ अधिवक्ता अदालत में पहुंचे। इस पर जस्टिस नरसिम्हा ने कहा कि आप सब यहां क्यों आ रहे हैं? हमारे पास वर्चुअल सुनवाई की सुविधा है, कृपया इसका लाभ उठाएं। इस पर सिब्बल ने कहा कि हम मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं।


इस बात पर जस्टिस नरसिम्हा ने कहा कि मास्क भी पर्याप्त नहीं हैं। हम मुख्य न्यायाधीश से भी इस बारे में बात करेंगे। सुप्रीम कोर्ट की ये टिप्पणी तब आई जब गुरुवार, 13 नवंबर की सुबह दिल्ली में धुंध की एक मोटी चादर छाई रही और शहर की वायु गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन गंभीर में श्रेणी बनी रही।


वायु प्रदूषण से बढ़ी लोगों की परेशानी


बता दें कि राजधानी में बढ़ता AQI लेवल स्वस्थ व्यक्तियों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर रहा है और सांस या हृदय संबंधी समस्याओं वाले लोगों को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। राजधानी और आसपास के शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वायु प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि इमारतें और सड़कें भी मुश्किल से नजर आ रही हैं। 


दिल्ली में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण


राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा और वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ओर से जारी सुबह के वायु गुणवत्ता बुलेटिन में एक्यूआई 404 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, 37 निगरानी केंद्रों में से 27 ने एक्यूआई का स्तर गंभीर श्रेणी में बताया, जिनमें बवाना (460), चांदनी चौक (455), वजीरपुर (452) मुंडका (438). बुराड़ी (433), आनंद विहार (431) और पूसा (302) शामिल हैं। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री कम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना बताई गई है।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular