spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में NIA की रडार पर CRPF जवान, पाकिस्तान को सीक्रेट्स भेजने...

दिल्ली में NIA की रडार पर CRPF जवान, पाकिस्तान को सीक्रेट्स भेजने के आरोप में गिरफ्तार

fok-media-samman-samaroh


India Pakistan Tension: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली में एक कड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मोती राम जाट है। जिस पर 2023से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप है।


क्या है पूरा मामला?


दरअसल, 26मई को NIA ने दिल्ली से CRPF के सहायक उप-निरीक्षक (ASI) स्तर के जवान मोती राम जाट को गिरफ्तार किया है। NIA के अनुसार, मोती राम साल 2023से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (PIO) के साथ संपर्क में था और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित गोपनीय जानकारी जैसे – सैन्य गतिविधियों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़े दस्तावेज साझा कर रहा था। बता दें, ये जानकारी उसने पैसे के बदले में दी।


NIA ने मोती राम को 21मई को हिरासत में लिया था। जिसके बाद दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे 6जून तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया। इस दौरान कोर्ट ने अपने आदेश में कहा ‘आरोप राष्ट्रीय सुरक्षा और भारत में रहने वाले नागरिकों की जिंदगी को प्रभावित करते हैं। यह एक गंभीर मामला है। इसलिए इसकी गहन जांच जरूरी है।


कैसे हुई जांच की शुरुआत?


बता दें, मोती राम जाट की गतिविधियों पर संदेह तब शुरू हुआ, जब CRPF और केंद्रीय एजेंसियों ने सोशल मीडिया और अन्य खुफिया निगरानी के दौरान उसकी संदिग्ध गतिविधियों को पकड़ा। CRPF ने प्रारंभिक जांच के बाद मोती राम को 21 मई को NIA को सौंप दिया। जिसके बाद उसे उसी दिन सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। NIA की जांच में पता चला कि मोती राम ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को महत्वपूर्ण दस्तावेज सौंपे। जो भारतीय सेना और सुरक्षा बलों की गतिविधियों से संबंधित थे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular