spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में यमुना किनारे बन रहे मॉडल छठ घाट, 200 से ज्यादा...

दिल्ली में यमुना किनारे बन रहे मॉडल छठ घाट, 200 से ज्यादा जगहों पर होंगे कार्यक्रम आयोजित

fok-media-samman-samaroh


Chhath Puja 2025: छठ का त्योहार बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए काफी खास होता है। इसी को लेकर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पूर्व की सरकार ने यमुना घाट पर छठ पूजा करने पर रोक लगा दी थी। वहीं बीजेपी की सरकार ने इस प्रतिबंध को हटा दिया है। पल्ला से लेकर कालिंदी कुंज तक यमुना किनारे 17 जगहों पर 500 मीटर से लेकर डेढ़ किलोमीटर तक मॉडल छठ घाट बनाए जा रहे हैं। साल 2021 में तत्कालीन सरकार ने यमुना में छठ पूजा पर रोक लगाने के बाद इसका उल्लंघन करने के आरोप में श्रद्धालुओं पर एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं, अब इस तरह के सभी एफआईआर वापस लिए जाएंगे।


घाट पर होगी खास व्यवस्था


मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि शहर के अंदर होने वाले छठ पूजा स्थलों को बढ़ाया जा रहा है। पिछली बार 929 स्थानों पर छठ पूजा के लिए अस्थायी घाट बनाए गए थे। इस बार एक हजार से ज्यादा जगहों के लिए आवेदन आ चुके हैं। इन सभी स्थानों पर दिल्ली सरकार द्वारा टेंट, बिजली, स्वच्छता और जल, की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक जिले व उपजिले में एक मॉडन छठ घाट बनेगा। वहां स्वागत द्वार बनाकर श्रद्धालुओं पर पुष्पों वर्षा का इंतजाम भी किया जाएगा।


इसके साथ ही 200 से ज्यादा स्थानों पर भोजपुरी और मैथिली भाषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छठ व्रतियों के लिए सुबह चाय और पानी की व्यवस्था होगी। छठ घाटों पर मेडिकल टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था भी मौजूद होगी। सरकार की कोशिश है कि श्रद्धालु स्वच्छ जल में खड़े होकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।


घाटों पर चल रहा स्वच्छता अभियान


दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद छठ घाटों पर जाकर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। इस त्योहार को लेकर कहा ये जा रहा है कि  इस बार दिल्ली सरकार ने द्वारा भव्य तरीके से दीपावली मनाई गई और छठ पूजा भी दिव्य होगी। बुधवार, 22 अक्टूबर को मुख्यमंत्री और दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने छठ पूजा की तैयारी को लेकर मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पार्षदों और प्रदेश बीजेपी के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्हें अपने क्षेत्र में छठ पूजा की तैयारी का निरीक्षण करने को कहा गया। वहीं सीएम ने सुरघाट पर चल रही तैयारी का निरीक्षण किया।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular