Wednesday, May 20, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में मौसम ने ली करवट, हरियाणा समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश...

दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हरियाणा समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

fok-media-samman-samaroh


IMD Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में धूल भरी आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय प्रभाव के कारण 29और 30मार्च को मौसम की गतिविधियां चरम पर रहने की संभावना जताई गई है, जिससे हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30-60किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं। तो वहीं, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।


IMD ने बताया मौसम का ताजा हाल


IMD के अनुसार, दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 30-31मार्च के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना है। दिल्ली में हल्की बारिश के साथ धूल भरी आंधी और गरज-चमक देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में 3-5डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। हालांकि, यह बदलाव गर्मी से कुछ राहत दे सकता है। हरियाणा के अंबाला, सोनीपत, गुरुग्राम, कैथल, पानीपत, रेवाड़ी, हिसार और यमुनानगर जैसे जिलों में मध्यम बारिश के साथ 30किमी प्रति घंटे तक हवाएं चलने का अनुमान है।


इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 30-31मार्च को ऐसी ही गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। बिहार में 31मार्च से 1अप्रैल के बीच पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, भोजपुर, सारण, गोपालगंज, बक्सर, गया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया और अररिया सहित कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है।


नया पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है एक्टिव


IMD ने अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की भी भविष्यवाणी की है, जिससे 2 अप्रैल से फिर बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। देश के अन्य हिस्सों में उत्तर-पूर्व भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है, जबकि मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और अपडेट जारी कर रहा है। इसी के साथ लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, खासकर वज्रपात के समय इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल न करें और खुले में न रहें।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular