spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में जल्द शुरू होगी यमुना नदी क्रूज सेवा, इन शहरों में...

दिल्ली में जल्द शुरू होगी यमुना नदी क्रूज सेवा, इन शहरों में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

fok-media-samman-samaroh


Delhi News: दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी पर प्रस्तावित क्रूज सेवा जल्द शुरू होने वाली है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने मुंबई में क्रूज जहाज का निर्माण देखा और यह जल्द ही दिल्ली लाया जाएगा, जहां यमुना में इसका संचालन शुरू होगा। मंत्री ने कहा कि परियोजना अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही यात्रियों के लिए तैयार हो जाएगी।


क्रूज होगी क्रूच की शुरुआत


कपिल मिश्रा ने अपनी पोस्ट में लिखा की क्रूज लगभग तैयार है और यमुना में आने वाला है। मैंने मुंबई में क्रूज का निरीक्षण किया, जल्द ही ये यमुना नदी पर सैर करेगा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ली गई तस्वीरें भी शेयर की। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह पहल यमुना में पर्यावरण-हितैषी पर्यटन का नया अनुभव देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों और आगंतुकों के लिए छोटी दूरी की जल परिवहन सुविधा भी प्रदान करेगी। इस परियोजना का अनुमानित खर्च 20 करोड़ रुपये है।


इन शहरों में जाएगा ये क्रूच


परियोजना पोर्ट्स, शिपिंग और वॉटरवेज मंत्रालय के तहत विकसित की जा रही है। क्रूज लगभग 6–7 किलोमीटर लंबी राउंड-ट्रिप कॉरिडोर में संचालित होगी, जो सोनिया विहार और जगतपुर के बीच होगा। ये मार्ग राष्ट्रीय जलमार्ग-110 का हिस्सा है, जो दिल्ली के जगतपुर से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तक जाता है। क्रूज में 30 से 40 यात्रियों की क्षमता वाले इलेक्ट्रिक-सोलर हाइब्रिड बोट का उपयोग किया जाएगा। सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट और पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम की सुविधा भी उपलब्ध होगी। सोनिया विहार में दो फ्लोटिंग जेट्टी बनाई जा चुकी है, जिसकी क्षमता 50-50 यात्रियों की है। इसके अलावा ऑनशोर सुविधाओं का निर्माण भी किया जा रहा है।


पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा


इससे पहले नवंबर में पोर्ट्स, शिपिंग और वॉटरवेज मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, दिल्ली उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने यमुना बोट टूरिज्म और फेरी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की थी। सर्बानंद सोनोवाल ने कहा था कि यह परियोजना सरकार की सतत और आधुनिक जलमार्गों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के जलमार्गों को दशकों की अनदेखी के बाद नई दिशा मिली है। यमुना पर पर्यावरण-हितैषी क्रूज़ पर्यटन दिल्ली में साफ-सुथरे, हरित और आधुनिक जल परिवहन का नया अनुभव देगा और पर्यटन को बढ़ावा देगा। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular