spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली-बॉम्बे HC में बम की धमकी निकली झूठी, चीफ जस्टिस गवई ने...

दिल्ली-बॉम्बे HC में बम की धमकी निकली झूठी, चीफ जस्टिस गवई ने मांगी राज्य सरकार से रिपोर्ट

fok-media-samman-samaroh


Delhi Mumbai HC Bomb Threat: दिल्ली और मुंबई के हाई कोर्ट को आज, 17 सितंबर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। दोनों ही शहरों में तत्काल कार्रवाई करते हुए परिसर खाली कराए गए और जांच शुरू की गई। जांच के बाद पता चला की ये धमकियां फर्जी थी। इसके बाद अब भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल को दिल्ली और महाराष्ट्र सरकार से इसकी विस्तृत रिपोर्ट लेने जा आदेश जारी किया है।


कोर्ट परिसर को कराया गया खाली


बता दें कि, दिल्ली हाई कोर्ट को शुक्रवार सुबह एक अज्ञात ईमेल में धमकी भरा मैसेज मिला, जिसमें दावा किया गया था कि जजों के चैंबर में बम रखे गए हैं और जुमे की नमाज के बाद विस्फोट होगा। ये ईमेल हाई कोर्ट की आधिकारिक आईडी पर भेजा गया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत परिसर को खाली करा दिया।  जजों, वकीलों, कर्मचारियों और विजिटर्स को कोर्ट परिसर से बाहर निकाला गया। वहीं कई कोर्ट रूम्स में चल रही सुनवाइयां बीच में ही स्थगित करनी पड़ीं।


सुरक्षा इंतजाम हुए सख्त


फिलहाल, दोनों उच्च न्यायालयों में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। इसमें सीसीटीवी निगरानी और एंट्री पॉइंट्स पर अतिरिक्त चेकिंग शामिल है। हाल के दिनों में देश के कई शहरों में स्कूलों, अस्पतालों और सरकारी भवनों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं. दिल्ली में मई महीने में स्कूलों को मिली फर्जी बम धमकियों पर दिल्ली हाई कोर्ट ने पहले ही सरकार को फटकार लगाई थी। हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट के पास स्थित नायर अस्पताल को मिली धमकी भी फर्जी साबित हुई थी। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular