Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली के जामा मस्जिद से निकली एक ही आवाज, पहलगाम हमले पर...

दिल्ली के जामा मस्जिद से निकली एक ही आवाज, पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को दिया तगड़ा जवाब

fok-media-samman-samaroh


Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले के बाद से पूरा देश गुस्से से आगबबूला हो रहा है। हर कोई बस इंसाफ की मांग कर रहा हैं। इसी बीच, शुक्रवार को दिल्ली के जामा मस्जिद से पाकिस्तान को तगड़ा जवाब दिया गया है। दरअसल, कल जूमे की नमाज थी। जिसके बाद सभी मुसलमानों ने अपनी आवाज को बुलंद करते हुए एक नई लड़ाई छेड़ दी।


उन सभी मुसलमानों ने हमले में मारे गए मासूमों के प्रति दुख जताया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान की इस कायरतापूर्ण हरकत की वजह भारतीय मुसलमानों का सिर शर्म से झुक गया है। उन्होंने आगे कहा कि इस शर्मनाक हरकत की वजह पाकिस्तान अब भारतीय मुसलमानों का भी दुश्मन बन गया है। हाल ही में जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि इस हमले में बेगुनाह लोगों की हत्या ने हमारी अंतरात्मा को झकझोर दिया है। 


दिल्ली की जामा मस्जिद में पाकिस्तान के खिलाफ नारे


कल शुक्रवार के जूमे की नमाज के बाद सभी मुसलमान एक-साथ आए और पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाने लगे। भारत के हर कोने में ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के पोस्टर लगा दिए गए हैं। बता दें, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 मासूम लोगों की जान चली गई। आंतकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की थी। इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले किए हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular