spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली की सड़क पर ऑडी का कहर, नशे की धुत में फुटपाथ...

दिल्ली की सड़क पर ऑडी का कहर, नशे की धुत में फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को रौंदा

fok-media-samman-samaroh


Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में बीती 09 जुलाई की रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। जिसने एक बार फिर नशे में वाहन चलाने की गंभीर समस्या को उजागर किया है। एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में सभी घायल हुए लोगों को गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने आरोपी चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद मेडिकल जांच में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई।


क्या है पूरा मामला?


बता दें, यह दर्दनाक घटना वसंत विहार के शिवा कैंप के सामने, इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास रात करीब 1:45 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, एक सफेद रंग की ऑडी कार तेज गति से आ रही थी, जब उसने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को रौंद दिया। पुलिस की मानें तो घायलों में लाधी (40 वर्ष), उनकी बेटी बिमला (8 वर्ष), साबामी उर्फ चिरमा (45 वर्ष), राम चंद (45 वर्ष) और उनकी पत्नी नारायणी (35 वर्ष) शामिल हैं। सभी घायल राजस्थान के अजमेर और भीलवाड़ा के रहने वाले हैं और दिल्ली में मजदूरी का काम करते हैं।


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि ऑडी कार ने एक ट्रक को भी पीछे से टक्कर मारी थी, जिसके आधार पर कार के नंबर से चालक की पहचान की गई।


आरोपी चालक की गिरफ्तारी


पुलिस ने बताया कि ऑडी कार की पहचान उत्सव शेखर के रूप में हुई। जो दिल्ली के द्वारका इलाके का निवासी है। पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया। वहीं, मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि वह शराब के नशे में था। पुलिस ने उसके खिलाफ शराब के नशे में लापरवाही से गाड़ी चलाने और हादसे का कारण बनने के आरोप में मामला दर्ज किया है।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular