spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, 155 यात्रियों को लेकर जा रही...

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, 155 यात्रियों को लेकर जा रही फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

fok-media-samman-samaroh


Plane Crash Escapes:देश भर में लगातार हो रहे विमान दुर्घटनाओं ने यात्रियों को चिंता में डाल दिया है। रांची में एयर एंबुलेंस क्रैश होने के कारण 7 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले भी अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत हो गई। पिछले साल अहमदाबाद से लंदन जा रहे प्लेन क्रैश होने के कारण 141 यात्रियों की मौत हो गई थी।


अब राजधानी दिल्ली में बड़ा विमान हादसा टल गया है। दिल्ली से लेह जा रहे प्लेन को तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली आना पड़ा। उड़ान के दौरान इंजन में समस्या होने के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल को पायलट ने इसकी जानकारी दी। जिसके बाद प्लेन की इमरजेंसि लैंडिंग हुई। 


टला बड़ा विमान हादसा


स्पाइसजेट का यह विमान बोइंग 737 था। जिसमें कुल 155 यात्री सवार थे और क्रू मेंबर सवार थे। लैंडिंग के दौरान एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और मेडिकल टीम को अलर्ट किया गया था। सभी जरूरी इंतजाम पहले से कर लिए गए थे। वहीं, लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। एयरलाइन के अनुसार, विमान को तकनीकी जांच के लिए भेज दिया गया था। वहीं, यात्रियों को दूसरे विमान से भेजने की व्यवस्था की जा रही है।


रांची में विमान दुर्घटनाग्रस्त


इससे पहले झारखंड के चतरा जिले में विमान क्रैश होने की वजह से सात लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विमान झारखंड से दिल्ली जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रांची हवाई अड्डे से एयर एंबुलेंस के उड़ान भरने के कुछ देर बाद हुई। चतरा की उपायुक्त ने बताया कि विमान शाम करीब 07:30 बजे लापता हो गया। यह सिमरिया के बरियातु पंचायत में दुर्घटना का शिकार हो गया। वहीं, देवकमल अस्पताल के सीईओ का कहना है कि एयर एंबुलेंस की व्यवस्था एक मरीज ने की थी। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular