spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली-एनसीआर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रात भर से हो रही बारिश;...

दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रात भर से हो रही बारिश; अगले कुछ दिनों तक बरसेंगे बादल

fok-media-samman-samaroh


Weather Update:  अगले 2 घंटों के दौरान पूरे दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश होगीइस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ हल्की आंधी और बिजली चमकने की उम्मीद है। तेज हवाएं भी 30-40किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।


इस सप्ताह दिल्ली में मानसून का रंग


इस पूरे सप्ताह दिल्ली में मानसून सक्रिय रहेगा, जिससे रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में गरज-चमक के साथ तेज बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24घंटों में कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 33डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।


दिल्ली में तापमान का हाल


लोधी रोड ने सबसे अधिक गर्मी का रिकॉर्ड बनाया, जहां मैक्सिमम  तापमान 35डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। दूसरी ओर, रिज और आया नगर में अधिकतम तापमान 34.8डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पालम में यह 33.5डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मिनिमम तापमान की बात करें तो पालम सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 25.5डिग्री सेल्सियस तक गिरा। आया नगर में न्यूनतम तापमान 27डिग्री, रिज में 28.5डिग्री और लोधी रोड में 27.6डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular