Delhi Rain: दिल्ली-एनसीआर में आज 14 अगस्त की सुबह भारी बारिश देखने को मिली, जिसके कारण आसमान में घने बादल छाए हुए थे और चारों तरफ अंधेरा छाया हुआ था। वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार उत्तरी दिल्ली को छोड़कर पूरी दिल्ली में भारी बारिश का रेड अलर्ट है।









