जलालपुर,अंबेडकरनगर। दलित पति की पिटाई के मामले में पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो ज्ञात और चार अज्ञात के विरुद्ध एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना बीते 14 अक्टूबर को मालीपुर थाना के सलहदीपुर चौराहे पर घटित हुई थी। गांव निवासिनी चांदनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसका पति संदीप बीते 14 अक्टूबर की रात को सड़क के किनारे पड़ा था। उसे गांव के ही आयुष प्रजापति, भारत यादव और चाट अज्ञात ने मारपीट और जाति सूचक गली गलौज देकर फैंक दिया था। गंभीर रूप से घायल पति को निजी वाहन से पहले जलालपुर स्थित कुमार अस्पताल के जाया गया किंतु उन्होंने गंभीर दशा देख जिला अस्पताल भेज दिया। किला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज टांडा और वहां से निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराए जा रहा है। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर उक्त दो ज्ञात और चार अज्ञात के विरुद्ध मारपीट व एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
दलित की पिटाई प्रकरण में 7 के खिलाफ अभियोग पंजीकृत
0
RELATED ARTICLES









