spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHढाका में भारतीय उच्चायुक्त को मिली धमकी, भारत ने बांग्लादेश के राजदूत...

ढाका में भारतीय उच्चायुक्त को मिली धमकी, भारत ने बांग्लादेश के राजदूत को किया तलब

fok-media-samman-samaroh


India Summons Bangladesh’s Ambassdor:ढाका में भारतीय दूतावास की सुरक्षा को लेकर चिंताओं के बीच भारत सरकार ने बुधवार यानी 17दिसंबर को दिल्ली में बांग्लादेश के राजदूत को तलब किया। यह कदम बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय मिशन के बाहर कुछ दिनों से हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए उठाया गया था।


भारतीय विदेश मंत्रालय के भारत में उच्चायुक्त एम रियाज हमीदुल्लाह को तलब किया। इस मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, उन्हें ढाका में भारतीय मिशन की सुरक्षा व्यवस्था और हाल के दिनों में हुए घटनाक्रमों को लेकर भारत ने अपनी चिंताओं को जाहिर किया है।


भारतीय मिशन के बाहर हो रहा प्रदर्शन


सूत्रों के अनुसार ढाका में भारतीय मिशन के बाहर बीते कुछ दिनों से विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। जिससे दूतावास की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत ने औपचारिक रूप से बांग्लादेश की सरकार को मामले से रुख स्पष्ट करने को कहा है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब बांग्लादेश की नेशनल सिटिजन्स पार्टी के नेता हसनत अब्दुल्लाह ने भारत विरोधी बयान दिए थे।


विजय दिवस के बाद हो रहा प्रदर्शन  


बता दें कि यह घटनाक्रम बांग्लादेश के मुक्ति दिवस यानी विजय दिवस के एक दिन बाद सामने आया है। यह दिन 1971 के युद्ध में भारत की जीत और बांग्लादेश के गठन की याद में मनाया जाता है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश को विजय दिवस की शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मग तौहिद हुसैन और बांग्लागेश की जनता को विजय दिवस की शुभकामनाएं।   

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular