spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHडेंगू के रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जारी किया आदेश,...

डेंगू के रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जारी किया आदेश, कहा- चालान काटने से पहले दो बार चेतावनी दी जाए

fok-media-samman-samaroh


Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आज डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। दिल्ली सचिवालय में मौजूद इस बैठक में मुख्यमंत्री ने आला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मच्छरों की उत्पत्ति पर चालान काटने से पहले दो बार चेतावनी दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग (धुआं छोड़ना) को तय समय से पहले शुरू कर दी जाए, ताकि कीट जनित रोगों का फैलाव पहले से ही रोका जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन रोगों को लेकर आगामी दो माह बेहद महत्वपूर्ण हैं, इसलिए पहले से ही तैयारी जरूरी है। इसके लिए जागरुकता, निगरानी व कार्रवाई जरूरी है।


इस बैठक में दिल्ली नगर निगम, दिल्ली जल बोर्ड व दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कीट जनित बीमारियों का प्रकोप अभी दिल्ली में फैला नहीं है, इसके बावजूद हमें सतर्क और एक्शन में आ जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए सारे उपाय करें और इस अभियान में लोगों को भी शामिल करें। इसके लिए सभी प्रकार के प्रचार माध्यमों का उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों, पार्कों, खुले स्थानों, अस्पतालों आदि में मच्छरों की उत्पत्ति रोकने के विशेष प्रयास किए जाएं।


इन बीमारियों से बचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है- सीएम


मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन घरों या स्थानों में मच्छर की उत्पत्ति पाई जाती है, वहां चालान काटने से पहले दो बार चेतावनी दी जाए, ताकि लोग जागरुक हो जाए और मच्छरों से बचाव के उपाय खुद ही तलाशें। बैठक में अफसरों ने बताया कि मच्छरों का प्रजनन रोकने के लिए सितंबर माह में फॉगिंग की जाती है। उन्होंने ने कहा कि जल्द ही फॉगिंग अभियान शुरू किया जाए, ताकि मच्छरों का प्रकोप रुके और लोगों का विश्वास बढ़े कि सरकार व शासन डेंगू व अन्य बीमारियों की रोकथाम में गंभीरता से जुटा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इन बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाओं या मशीनरी आदि की कमी नहीं रहनी जाए, अगर कुछ समस्या आए तो सीधे हमें सूचित करें। इन बीमारियों से बचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular