spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHट्रंप और पुतिन की बैठक पर भारत का बयान आया सामने, दुनिया...

ट्रंप और पुतिन की बैठक पर भारत का बयान आया सामने, दुनिया यूक्रेन में संघर्ष का शीघ्र अंत देखना चाहती है- विदेश मंत्रायल

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्ली: अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक बैठक हुई। इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजर थी। वहीं, बैठक पर भारत पर का बयान समाने आया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “भारत अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच समिट बैठक का स्वागत करता है।


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि शांति की दिशा में उनका नेतृत्व अत्यंत सराहनीय है। भारत समिट में हुई प्रगति की सराहना करता है। आगे का रास्ता केवल बातचीत और कूटनीति से ही निकल सकता है। दुनिया यूक्रेन में संघर्ष का शीघ्र अंत देखना चाहती है।


अलास्का में हुई ट्रंप और पुतिन की बैठक


आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में बैठक हुई, जो लगभग 3 घंटे तक चली। कहा जा रहा है कि इसका असर यूक्रेन युद्ध और यूरोप की सुरक्षा स्थिति पर पड़ सकता है। यह पहली बार था जब दोनों नेता 2019 के बाद आमने-सामने आए। दोनों नेताओं के साथ उनकी हाई-लेवल टीम भी मौजूद थी।


पुतिन ने ट्रंप को रूस आने का भी न्योता दिया है- ट्रंप


इस बैठक से पहले ट्रंप ने कहा था कि उनका लक्ष्य युद्ध को रोकना और पुतिन से यह वादा लेना है कि वे जल्द ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मिलेंगे। हालांकि, दोनों नेताओं में फिलहाल सीजफायर पर किसी तरह की सहमति नहीं बनी। वहीं, पुतिन ने ट्रंप को रूस आने का भी न्योता दिया है।


कुछ प्रगति हुई है, लेकिन बड़े मुद्दे अब भी बाकी हैं- ट्रंप


मीटिंग को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कुछ प्रगति हुई है, लेकिन बड़े मुद्दे अब भी बाकी हैं। उन्होंने कहा कि एक मुद्दा सबसे अहम है, पर मैं अभी उसे बताऊंगा नहीं। साथ ही ये भी कहा कि वे जल्द ही जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से बात करेंगे। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि उनकी पुतिन से अगली मुलाकात शायद मॉस्को में हो सकती है।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular