Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHटॉयलेट का गेट खोलते ही जबरदस्त धमाका, हकीकत जानकर रह जाएंगे हैरान

टॉयलेट का गेट खोलते ही जबरदस्त धमाका, हकीकत जानकर रह जाएंगे हैरान

fok-media-samman-samaroh


Blast In Toilet: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में हुए एक घटना ने इलाकों में दहशत फैला दी है। सेक्टर-36 में स्थित एक घर के टॉयलेट में जोरदार धमाका होने के कारण एक नौजवान बुरी तरह झुलस गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जैसे ही 16 वर्षीय लड़के ने टॉयलेट का दरवाजा खोला, वैसे ही जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके के जद में आकर लड़का बुरी तरह झुलस गया। जिसके बाद आननफानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी स्थिति अब समान्य है।


कैसे हुआ घटना?


जानकारी के अनुसार, सेक्टर-36 के मकान संख्या सी-364 में हुए धमाका का कराण मीथेन गैस को बताया जा रहा है। दरअसल, टॉयलेट सीट में सीवर के कारण जमा हुई मीथेन गैस को निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला। ऐसे में जब गैस ज्यादा मात्रा में इकट्ठा हो जाती है और उसे बाहर निकलने का जगह नहीं मिलता है तो ब्लास्ट हो जाता है। यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ।


स्थानीय लोगों में आक्रोश


इस घटना के बाद जहां आम लोगों में आक्रोश व्यापत है तो वहीं वो डरे भी हुए हैं। लोगों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा में सीवर की स्थिति काफी दयनीय है। लोगों के अनुसार, पहले सीवर में बनते गैस को निकालने के लिए वेंट पाइप लगाए जाते थे। लेकिन अब ऐसा कोई व्यवस्था नहीं है। गैस पाइप में जमा होने के कारण अक्सर धमाके का डर बना रहता है। आम लोगों ने इस मामले को लेकर अधिकारियों के पास शिकायत भी की लेकिन उनके ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular