Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHटैलेंट, टेम्परामेंट और टेक्नोलॉजी ही भारत के भविष्य को ट्रांसफॉर्म करेगी’ YUGM...

टैलेंट, टेम्परामेंट और टेक्नोलॉजी ही भारत के भविष्य को ट्रांसफॉर्म करेगी’ YUGM इनोवेशन कॉन्क्लेव 2025 में बोले पीएम मोदी

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्ली: भारत मंडपम में YUGM कॉन्क्लेव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने YUGM कॉन्क्लेव को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि भारत की इनोवेशन कैपेसिटी और डीप टेक में भारत की भूमिका को बढ़ाने का हम जो प्रयास कर रहे हैं उसे इस आयोजन से और बल मिलेगा।


प्रधानमंत्री मोदी ने YUGM इनोवेशन कॉन्क्लेव 2025 को संबोधित करते हुए कहा, “युवाओं के भविष्य के लिए और भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें तैयार करने की बड़ी भूमिका देश की शिक्षा प्रणाली की भी होती है। इसलिए देश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाई गई है, जिसे वैश्विक मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया गया है। ये AI आधारिक है। इसका इस्तेमाल देश की 30 से ज्यादा भाषाओं और 7 विदेशी भाषाओं में पाठ्यपुस्तक तैयार करने में हो रहा है।


भारत में दुनिया के टॉप संस्थानों के कैंपस खुलने की शुरुआत हो चुकी है– पीएम मोदी


प्रधानमंत्री मोदी ने YUGM इनोवेशन कॉन्क्लेव 2025 में कहा, “अब विदेशों में हमारे प्रमुख संस्थानों के कैम्पस खुल रहे हैं। भारत में दुनिया के टॉप संस्थानों के कैंपस खुलने की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि टैलेंट, टेम्परामेंट और टेक्नोलॉजी ही भारत के भविष्य को ट्रांसफॉर्म करेगी। उन्होंने कहा कि One Nation, One Subscription ने युवाओं को ये भरोसा दिया है कि सरकार उनकी जरूरतों को समझती है।आज इस योजना की वजह से उच्च शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों की पहुंच world class research journals तक आसान हो गई है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular