spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH"जो सबूत मांगते हैं, वे पाकिस्तान चले जाएं" गिरिराज सिंह का विपक्ष...

“जो सबूत मांगते हैं, वे पाकिस्तान चले जाएं” गिरिराज सिंह का विपक्ष हमला

fok-media-samman-samaroh


Giriraj Singh on Oppositionबिहार के बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री और सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर अपने तीखे बयानों से सियासी माहौल गरमा दिया है। बेगूसराय दौरे पर पहुंचे गिरिराज सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन लोगों पर कड़ा प्रहार किया जो पाकिस्तान पर भारत के हमले के सबूत मांग रहे हैं।


गिरिराज सिंह ने कहा कि, “जो लोग सबूत मांग रहे हैं, वे पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। ऐसे लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए और वहीं जाकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से सबूत मांग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की सेना ने आतंकियों के ठिकानों पर लक्षित हमला किया है और पाकिस्तान अब “बाप-बाप करने” की हालत में है।उन्होंने कहा कि “कुछ लोग, चाहे वो कांग्रेस के हों या टुकड़े-टुकड़े गैंग से जुड़े हों, लगातार सेना के शौर्य पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पाकिस्तान के नौ एयरबेस खंडहर में बदल चुके हैं, वहां के लड़ाकू विमान अब लड़ने लायक नहीं बचे हैं। इसके बावजूद भारत में कुछ लोग सबूत मांग रहे हैं। उन्हें पाकिस्तान भेज देना चाहिए।


खंडहर और तबाही के निशान मिल जाएंगे- सांसद गिरिराज सिंह


सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान में आतंकवादी मंच से प्रधानमंत्री मोदी को गाली दे रहे हैं, जबकि भारत की सेना ने उन्हें करारा जवाब दिया है। गिरिराज सिंह ने दोहराया कि अब जो भी सबूत मांगता है, उसे पाकिस्तान जाकर देख लेना चाहिए। वहीं उसे खंडहर और तबाही के निशान मिल जाएंगे।


 


 


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular