spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHजेएनयू में इस बार किसका होगा राज? अदिति मिश्रा को मिल सकता...

जेएनयू में इस बार किसका होगा राज? अदिति मिश्रा को मिल सकता है प्रेसिडेंट का पद

fok-media-samman-samaroh


JNUSU Elections 2025 Result: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) चुनाव परिणाम 2025 आज यानी 6 नवंबर को किसी भी समय आ सकता है। इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पदों पर उम्मीदवारों का चयन होना है। इसके लिए मतगणना जारी है। लेफ्ट यूनाइडेट और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अभी यूनाइटेड लेफ्ट सभी 4 पदों पर आगे है। प्रेसिडेंट पद पर अदिति मिश्रा सबसे आगे चल रही हैं, जिसके बाद कहा ये जा रहा है कि अदिति मिश्रा प्रेसिडेंट बन सकती हैं। वहीं, संयुक्त सचिव और महासचिव के पद पर दोनों में कांटे की टक्कर है।


मैदान में हैं ये उम्मीदवार


केंद्रीय पैनल के चार प्रमुख पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव, के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस साल जेएनयू छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल सात छात्र चुनाव लड़ रहे हैं। लेफ्ट यूनिटी से अदिति मिश्रा, विकास पटेल (एबीवीपी), विकास बिश्नोई (एनएसयूआई), राज रतन राजोरिया (बापसा), शीर्षा इंदु (दिशा), शिंदे विजयलक्ष्मी (प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एसोसिएशन), अंगद सिंह (निर्दलीय)। उपाध्यक्ष पद के लिए प्रमुख उम्मीदवार हैं। लेफ्ट यूनिटी की किझाकूट गोपिका बाबू, एनएसयूआई के शेख शाहनवाज आलम और एबीवीपी की तान्या कुमारी।


कौन कितना आगे?


वोटो की शुरुआती गिनती में उपाध्यक्ष पद पर भी लेफ्ट ने बढ़त बनाई हुई है। लेफ्ट की के गोपिका 2814 वोटों से सबसे ऊपर हैं। इनके बाद विद्यार्थी परिषद की तान्या कुमारी 1657 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं एनएसयूआई के शेख शाहनवाज 396 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। जेएनएसयू चुनाव को लेकर जारी मतगणना में जेनरल सेक्रेट्री के पद पर भी लेफ्ट ने बढ़त बना ली है। इससे पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राजेश्वर कांत दुबे आगे चल रहे थे।   

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular