Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHजल्द घटेंगे पेट्रोल के दाम, 5 रुपए तक सस्ता हो सकता है...

जल्द घटेंगे पेट्रोल के दाम, 5 रुपए तक सस्ता हो सकता है फ्यूल!

fok-media-samman-samaroh


Petrol-Diesel Price: हाल ही में सीएनजी और घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। इससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ा है। लेकिन अब सरकार ने एक राहत की खबर दी है। आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हो सकती हैं।


बता दें कि,पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटे हैं। इसी कारण पेट्रोल और डीजल सस्ते हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में एक्साइज ड्यूटी में 2रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। लेकिन इसका असर आम जनता पर नहीं पड़ेगा।


तेल कंपनियों के पास है सस्ता स्टॉक


मंत्री ने बताया कि देश की तेल कंपनियां 45दिनों तक का तेल स्टोर करती हैं। जनवरी में कच्चा तेल 83डॉलर प्रति बैरल था। अब यह घटकर 75डॉलर प्रति बैरल हो गया है। कंपनियों के पास अब सस्ते दर पर तेल का स्टॉक है। इससे उम्मीद है कि पेट्रोल और डीजल सस्ते हो सकते हैं।


अप्रैल में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट


अप्रैल के पहले हफ्ते में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से गिरी हैं।7अप्रैल को खाड़ी देशों का तेल 2.12%गिरकर 64.15डॉलर प्रति बैरल हो गया।31मार्च को यह 74.74डॉलर प्रति बैरल था।अमेरिकी कच्चा तेल भी 2.19%गिरकर 60.63डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।पहले यह 71.48डॉलर था।


विशेषज्ञों की राय: जल्द मिल सकती है राहत


केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि इस साल अब तक कच्चे तेल में 20डॉलर से ज्यादा की गिरावट हुई है। अप्रैल में ब्रेंट क्रूड में भी 14%की कमी आई है।उनका कहना है कि देश में महंगाई का स्तर कम है। आरबीआई भी ब्याज दर में 0.25%की कटौती कर सकता है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल 3से 5रुपये प्रति लीटर तक सस्ते हो सकते हैं।


अब बस आम जनता को पेट्रोल पंप पर राहत का इंतजार है, जो जल्द मिल सकती है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular