spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHजन जन जागे, कैंसर भागे’ अभियान में सीएम रेखा गुप्ता का संदेश,...

जन जन जागे, कैंसर भागे’ अभियान में सीएम रेखा गुप्ता का संदेश, कहा- कैंसर से जंग सिर्फ दवाओं से नहीं, सामाजिक संवेदनशीलता से जीतें

fok-media-samman-samaroh


Delhi News: वर्ल्ड कैंसर दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘जन-जन जागे, कैंसर भागे’ अभियान में शामिल हुईं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि व्यक्ति के मनोबल, आत्मविश्वास और पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति को भी गहराई से प्रभावित करती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बीमारी से जंग केवल इलाज तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज के सहयोग और मानवीय संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़नी चाहिए।


मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत नींव बनते जा रहे हैं। राजधानी में फिलहाल 350आयुष्मान आरोग्य मंदिर कार्यरत हैं, जहां ओरल, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की मुफ्त स्क्रीनिंग, दवाएं, टीकाकरण और जरूरी जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। आयुष्मान भारत योजना ने करोड़ों नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा दी है, जिसके तहत अब तक 43करोड़ से अधिक लोगों का पंजीकरण हो चुका है। दिल्ली में इस योजना के अंतर्गत लाखों लोगों को स्वास्थ्य कवर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि देशभर में 16,000से ज्यादा जन औषधि केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं, जहां कई दवाएं 90प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध हैं। दिल्ली में इन केंद्रों का लगातार विस्तार किया जा रहा है, ताकि आम लोगों तक सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं पहुंच सकें।


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली के एम्स, सफदरजंग और राम मनोहर लोहिया जैसे केंद्रीय अस्पतालों के लिए 10,000करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। इससे चिकित्सा ढांचे, आधुनिक मशीनों और सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा, जिससे मरीजों को बेहतर, सुलभ और सम्मानजनक इलाज मिल सकेगा। दिल्ली सरकार जनसेवा और स्वास्थ्य से जुड़े हर प्रयास करने वाली संस्थाओं के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।


पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। हालिया केंद्रीय बजट में कैंसर से जुड़ी 17अहम दवाओं की कीमतें घटाई गई हैं, जिससे मरीजों को इलाज के खर्च में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही, स्वास्थ्य बजट को 98,000करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1.05लाख करोड़ रुपये किया गया है। साथ ही, देशभर में 200डे-केयर कैंसर सेंटर स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है और 19राज्यों में कैंसर संस्थान सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, जहां शोध, जांच और नए उपचार विकल्पों पर निरंतर प्रयास हो रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने बताया कि देश में एम्स संस्थानों की संख्या 7 से बढ़कर 23 हो चुकी है और मेडिकल कॉलेज 387 से बढ़कर 780 हो गए हैं। इन प्रयासों से विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता और इलाज की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular