spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHगणतंत्र दिवस पर CM नायब सिंह सैनी का संदेश, जनता को दी...

गणतंत्र दिवस पर CM नायब सिंह सैनी का संदेश, जनता को दी प्रेरक बातें

fok-media-samman-samaroh


Haryana Newsहरियाणा के 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर समेत संविधान सभा के सभी सदस्यों को भी नमन किया। साथ ही उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है कि हमारा राष्ट्र विविधता में एकता का प्रतीक है।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि देश माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर गति से बढ़ रहा है। मेक इन इंडिया और स्वदेशी अभियान में हमें आयातक से निर्यातक राष्ट्र की ओर किया अग्रसर है। राष्ट्र की प्रगति में हरियाणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 3 लाख 53 हजार प्रति व्यक्ति आय के साथ देश के बड़े राज्यों में प्रथम स्थान पर हरियाणा रहा है। विश्व की फॉर्च्यून जैसे 500 कंपनियों के 250 से अधिक कार्यलय हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित है।


हर नागरिक की सुरक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है- सीएम सैनी


मुख्यमंखत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा ओलंपिक व अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पदक जीतने वाला राज्य है। मुख्यमंत्री के रूप में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण का यह मेरा दूसरा अवसर है। विधानसभा चुनाव के दौरान अपने संकल्प पत्र में 217 संकल्प में से 54 संकल्पों को हमने पिछले 1 साल में ही पूरा कर लिया है। लोगों की सुविधा के लिए हांसी को नया जिला बनाया, इससे पहले दादरी को भी जिला बनाया गया था। प्रदेश की बिना खर्ची बिना पर्ची के नौकरी देने की नीति, ऑनलाइन रजिस्ट्री, पारदर्शी ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी, पढ़ी-लिखी पंचायतें और अंत्योदय अभियान की चर्चा पूरे देश में  विकास और जनकल्याण के साथ-साथ प्रदेश के हर नागरिक की जान और माल की सुरक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


नशा मुक्त हरियाणा पर बोले सीएम सैनी


समारोह में सीएम नायब सैनी ने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा के तहत 6 हजार से अधिक गिरफ्तारियां और नशा तस्करों की 12 करोड रुपए मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि गत 1 साल में 34 हजार युवाओं को दी जा चुकी नौकरी, इन्हें मिलाकर पिछले 11 साल में 1 लाख 80 हजार नौकरियां दी। युवाओं को रोजगार सक्षम बनाने के लिए 1 लाख 14 हज़ार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया। किसान हित हमारी नीतियों के केंद्र में, 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 64 हज़ार करोड रुपए डाले गए थे। पिछले 11 सालों में खराब फसल के मुआवज़े के रूप में 15 हजार 448 करोड रुपए दिए गए है।


राज्य के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख 56 हजार मकान दिए गए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 3200 रुपए मासिक की, जो देश में सर्वाधिक दयालु योजना के तहत 55 हजार 777 परिवारों को 2 हजार 98 करोड रुपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।  तीन अन्य निर्माण अधीन है। प्रदेश की खेल नीति के तहत पदक विजेताओं को 6 करोड रुपए तक नकद इनाम और सरकारी नौकरी दी जाती है। उन्होंने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश की बहन बेटियों को दी जाती है। 21 सौ रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक आजादी के लिए अब तक 2 लाख 34 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया। लड़कियों को मुफ्त शिक्षा पोस्ट ग्रेजुएशन तक दी जा रही है। आज हरियाणा में निवेशकों को डेढ़ सौ से अधिक सेवाएं ऑनलाइन प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि निवेशकों को सभी स्वीकृतियां 12 दिनों में देना सुनिश्चित किया गया। ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट के रूप में गुरुग्राम में 1 हजार एकड़ की टाउनशिप बन रही है। नारनौल में लॉजिस्टिक्स हब, हिसार में मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर और सोहना में इलेक्ट्रॉनिक पार्क विकसित किया जा रहा है।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular