spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHक्यों भड़के तेज प्रताप यादव? रोहिणी आचार्य के पोस्ट पर दी तीखी...

क्यों भड़के तेज प्रताप यादव? रोहिणी आचार्य के पोस्ट पर दी तीखी प्रतिक्रिया

fok-media-samman-samaroh


Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक विवाद एक बार फिर गरमाता हुआ नजर आ रहा है। आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने तीखी बात कही। उन्होंने कहा कि जो भी मेरी बहन, मेरी मां या पीएम मोदी की मां के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, वह पागल हो गए हैं।  महुआ विधायक पागल हो गए हैं, उन्हें नहीं पता कि वे क्या बोल रहे हैं।


केंद्र सरकार से की सजा की मांग


तेज प्रताप ने आगे कहा कि वे बिहार सरकार और केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि आरोपी को जल्द सजा दी जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि उनकी पार्टी, जनशक्ति जनता दल और बिहार गठबंधन तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे, जब तक आरोपी को जेल नहीं भेजा जाता। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक पार्टियों के बीच फिर से चर्चा छिड़ गई है और रोहिणी आचार्य के पोस्ट को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच जुबानी जंग जारी हो गई।


बीजेपी की राजनीतिक साजिश- आरजेडी


रोहिणी आचार्य के एक्स पोस्ट के बाद ये विवाद सामने आया, जिसमें उनके द्वारा किए गए शब्दों को लेकर तेज प्रताप यादव ने बेहद गंभीर प्रतिक्रिया दी। उनका ये बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक मंचों पर वायरल हो गया। वहीं, बीजेपी ने आरोप लगाया है कि आरजेडी की बिहार अधिकार यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। ये आरोप तेजस्वी यादव की रैली को लेकर लगाए गए हैं। आरजेडी ने इन दावों को से खारिज करते हुए इसे बीजेपी की राजनीतिक साजिश कहा है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular