Who Is Dayan Krishnan: पटियाला हाउस कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को 18 दिनों की NIA कस्टडी में भेज दिया गया है। इस बीच, वरिष्ठ अधिवक्ता दयान कृष्णन का नाम सामने आया है। जो अमेरिकी अदालत में भारत की ओर से दलीलें देंगे।
कौन हैं दयान कृष्णन?
बता दें, दयान कृष्णन भारत के आपराधिक वकीलों में से एक हैं। उनका नाम देश के सबसे अनुभवी वकीलों में आता है। उन्होंने साल 1993 में बेंगलुरु से स्नातक की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने साल 1999 में स्वतंत्र रूप से वकालत शुरू की। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज संतोष हेगड़े के साथ भी काम किया है। इसके बाद उन्होंने साल 1999 में अपनी प्रैक्टिस शुरू की। उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल मामलों जैसे संसद हमले, कावेरी नदी जल विवाद जैसे मामलों में अहम भूमिका निभाई थी।









