Pakistani People In Delhi: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत कई मोर्चा पर सख्ती बरत रहा है। एक ओर पाकिस्तान और आतंकियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है तो वहीं भारत के अंदर वैध और अवैध तरीके से रहने वाले पाकिस्तानियों और बांग्लादेशियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर सभी राज्य सरकार पाकिस्तानियों की पहचान करके देश से बाहर कर रही है। इस बीच दिल्ली सरकार के गृह मंत्री आशीष सूद का बयान सामने आया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो दिल्ली में रहने वाले पाकिस्तानियों की पहचान करें और इसकी सूचना पुलिस को दें। गौरतलब है कि भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को अपने मुल्क वापस लौटने के लिए 1 मई तक का समय दिया गया है।
“कोई पाकिस्तानी दिखे तो पुलिस को खबर करें”, दिल्ली के गृह मंत्री ने लोगों से की अपील
RELATED ARTICLES









