Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकैथल से गिरफ्तार हुआ ISI का एजेंट, गोपनीय सूचनाएं भेजने पाकिस्तान भेजने...

कैथल से गिरफ्तार हुआ ISI का एजेंट, गोपनीय सूचनाएं भेजने पाकिस्तान भेजने का आरोप

fok-media-samman-samaroh


Kaithal Newsहरियाणा के कैथल जिले में एक बड़ी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (SDU) पुलिस टीम ने मस्तगढ़ गांव निवासी 25 वर्षीय युवक देवेंद्र सिंह को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भारत के सैन्य ऑपरेशन “सिंदूर” से जुड़ी जानकारी समेत सेना की गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान भेजने का गंभीर आरोप है।


पुलिस के अनुसार, देवेंद्र सिंह को पहले 13मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अवैध हथियारों से संबंधित एक पोस्ट के चलते हिरासत में लिया गया था। जब उससे पूछताछ की गई तो पुलिस को चौंकाने वाले खुलासे मिले। आरोपी ने कबूल किया कि वह कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब, ननकाना साहिब, लाहौर और पंजा साहिब जैसे धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने गया था। इसी दौरान वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में आया।


5 से अधिक पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में रहा देवेंद्र


पुलिस सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान में आईएसआई एजेंसी ने देवेंद्र को वहां की एक लड़की के जरिए फंसाया। वह एक सप्ताह तक उस लड़की के साथ रहा और यहीं से उसका पाकिस्तान एजेंसी से गहरा संबंध बना। वापस लौटने के बाद भी वह लगातार पाकिस्तान एजेंटों के संपर्क में रहा और भारत से कई खुफिया जानकारियां साझा करता रहा। जांच में सामने आया है कि वह अब तक 5से अधिक पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में रह चुका है।


डाटा को रिकवर करने में जुटी पुलिस


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी को गांव में पुलिस जांच की भनक लग गई थी, जिस कारण उसने अपने सभी डिजिटल डिवाइस से डाटा डिलीट कर दिया, ताकि कोई सबूत न बचे। लेकिन कैथल पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट अब उस डाटा को रिकवर करने में जुटी हुई है। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन व अन्य डिवाइस अपने कब्जे में ले लिए हैं और उनमें से डिलीट डाटा को तकनीकी माध्यम से वापस लाने की प्रक्रिया चल रही है।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular