Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH“कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम”, 6 आतंकियों के एनकाउंटर पर बोले IGP...

“कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम”, 6 आतंकियों के एनकाउंटर पर बोले IGP वीके बिरदी

fok-media-samman-samaroh


Terrorist Killed In Kashmir: पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश के अंदर और पाकिस्तान में बैठे आतंकियों पर भारतीय सेना काल बनकर टूट रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ऑपरेशन किलर चला रही है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने साथ मिलकर 14 खूखार आतंकियों की हिट लिस्ट बनाई है। जिसे चुन-चुनकर मारा जा रहा है। पिछले दो दिनों में सेना और पुलिस के साझा अभियान में 6 आतंकियों को मार गिराया गया है। इस बीच शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने प्रेस वार्ता करके बड़ा खुलासा किया।


6 आतंकियों को मार गिराने के बाद शुक्रवार को सेना और पुलिस ने साझा प्रेस वार्ती की। आईजीपी कश्मीर वीके बिरदी ने कहा  “पिछले 48 घंटों में, हमने दो बहुत सफल ऑपरेशन किए हैं। ये दो ऑपरेशन केरन और त्राल इलाकों में किए गए, जिसके परिणामस्वरूप कुल छह आतंकवादी मारे गए। हम यहां आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से प्रायोजित आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए सेना तेज अभियान चला रही है।


इन इलाकों में हुआ ऑपरेशन


आतंकवाद विरोधी अभियानों पर वी फोर्स के जीओसी मेजर जनरल धनंजय जोशी ने कहा कि “12 मई को हमें केलार के ऊंचे इलाकों में एक आतंकवादी समूह की संभावित मौजूदगी की सूचना मिली थी। 13 मई की सुबह कुछ हलचल का पता चलने पर हमारे दलों ने आतंकवादियों को चुनौती दी, जिन्होंने जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की। हमारे दलों ने उन्हें मार गिराया।


उन्होंने बताया कि त्राल इलाके में दूसरा ऑपरेशन एक सीमावर्ती गांव में किया गया। जब हम इस गांव की घेराबंदी कर रहे थे, तो आतंकवादी अलग-अलग घरों में छिप गए और हम पर गोलीबारी की। इस समय हमारे सामने चुनौती थी कि हम आम ग्रामीणों को बचाएं। इसके बाद तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। मारे गए छह आतंकवादियों में से एक शाहिद कुट्टे दो बड़े हमलों में शामिल था, जिसमें एक जर्मन पर्यटक पर हमला भी शामिल था। वह गतिविधियों को वित्तपोषित करने में भी शामिल था।”

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular