spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकड़ाके की ठंड से कांपा हरियाणा, IMD ने कई जिलों में जारी...

कड़ाके की ठंड से कांपा हरियाणा, IMD ने कई जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

fok-media-samman-samaroh


Haryana Cold Wave Alert: हरियाणा में कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार गिरते तापमान और तेज सर्द हवाओं के चलते प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।


मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के असर से न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह और रात के समय ठंड का असर सबसे ज्यादा महसूस किया जा रहा है, वहीं कई जिलों में घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है।


इन जिलों में रेड अलर्ट


मौसम विभाग ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और हिसार सहित कई जिलों में शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी औऱ चरखी दादरी में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही झज्जर, रोहतक और जींद कोल्ड डे का अलर्ट जारी कर दिया है। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में अगले कुछ दिनों तक ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है।


जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त


ठंड के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सुबह के समय सड़कों पर आवाजाही कम देखी जा रही है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। खेतों में काम करने वाले किसानों को भी सर्द हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ठंड को देखते हुए सरकार ने स्कूलों की छुट्टी भी कर दी है।


मौसम विभाग ने किया अलर्ट


बढ़ते ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है कि अत्यधिक ठंड में अनावश्यक बाहर न निकलें। गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें। बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड से फिलहाल राहत मिलने की संभावना कम है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular