spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHएशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मैच होना क्यों जरूरी? बीजेपी सांसद अनुराग...

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मैच होना क्यों जरूरी? बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने बताई मजबूरी

fok-media-samman-samaroh


Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में आज, 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का मैच होने वाला है। इस मैच को लेकर देशभर में नाराजगी का माहौल देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इस मुकाबले को लेकर लोग अपनी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। वहीं पूर्व खेल मंत्री और वर्तमान बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में ऐसे मुकाबले टाला नहीं जा सकता है।


आतंकी हमलों की वजह से हो रहा बहिष्कार


बता दें कि भारत और पाकिस्तान की आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में हुई थी। उस समय से दोनों देशों के बीच मुकाबले केवल एशिया कप, वनडे वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप जैसे वैश्विक या महाद्वीपीय टूर्नामेंट तक सीमित है। वर्तमान में होने जा रहा मुकाबला ऐसे समय पर हो रहा है जब अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसके चलते कई पूर्व क्रिकेटरों और प्रशंसकों ने इस मैच का बहिष्कार करने की मांग की थी।


क्यों हो रहा भारत-पाकिस्तान का मैच?


न्यूज एजेंसी ANI का एक वीडियो में सामने आया है, जिसमें अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब एसीसी या आईसीसी के टूर्नामेंट होते हैं तो देशों के लिए खेलना अनिवार्य होता है। अगर वे ऐसा नहीं करते, तो उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा या मैच छोड़ना पड़ेगा और अंक दूसरी टीम को मिल जाएंगे। हमने सालों पहले यह तय कर लिया है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद बंद नहीं करता, हम द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं खेलेंगे। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular