Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘...उनके घर में घुसकर कुचल दिया’ आदमपुर एयर बेस में बोले पीएम...

‘…उनके घर में घुसकर कुचल दिया’ आदमपुर एयर बेस में बोले पीएम मोदी

fok-media-samman-samaroh


PM Modi’s speech in Adampurपंजाब के आदमपुर एयर बेस में जवानों को पीएम मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, “आपके पराक्रम के वजह से आज ऑपरेशन सिंदूर की गूंज हर कोने में सुनाई दे रही है। इस ऑपरेशन के दौरान हर भारतीय आपके साथ खड़ा रहा। आज हर देशवासी अपने सैनिकों, उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञ है। ऑपरेशन सिंदूर कोई सामान्य सैन्य अभियान नहीं है। ये भारत की नीति, नियत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है।


पीएम मोदी ने कहा कि जब हमारी बहनों, बेटियों का सिंदूर छीना गया तब हमने आतंकियों के फन को उनके घर में घुसकर कुचल दिया। वो कायरों के तरह छिपकर आए थे लेकिन वो भूल गए कि उन्होंने जिसे ललकारा है वो हिंद की सेना है। आपने उन्हें सामने से हमला करके मारा है। उन्होंने कहा कि आपने आतंक के तमाम ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया। 9 ठिकाने नष्ट किए गए और 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। आतंक के आकाओं को अब समझ आ गया है कि भारत की ओर नजर उठाने का एक ही अंजाम होगा वो तबाही है।


आतंक के खिलाफ भारत की लक्ष्मण रेखा अब एकदम स्पष्ट है- पीएम मोदी


आदमपुर एयर बेस में जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आतंक के खिलाफ भारत की लक्ष्मण रेखा अब एकदम स्पष्ट है। अब फिर कोई आतंकवादी हमला हुआ तो भारत जवाब देगा, पक्का जवाब देगा। अब ऑपरेशन सिंदूर भारत का न्यू नॉर्मल है।  उन्होंने कहा कि जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे ये आतंकी बैठे थे, भारत की सेना, वायुसेना और नौसेना ने उस पाकिस्तानी सेना को भी धूल चटा दी।उन्होंने कहा कि आपने पाकिस्तानी फौज को भी बता दिया है कि पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना नहीं है, जहां बैठकर आतंकवादी चैन की सांस ले सकें। हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे। हमारे ड्रोन्स, हमारी मिसाइलों के बारे में सोचकर तो पाकिस्तान को कई दिनों तक नींद नहीं आएगी।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular