spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHउत्तराखंड सरकार ने किया मदरसा शिक्षा में बड़ा बदलाव, 'ऑपरेशन सिंदूर' बनेगा...

उत्तराखंड सरकार ने किया मदरसा शिक्षा में बड़ा बदलाव, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बनेगा पाठ्यक्रम का हिस्सा

fok-media-samman-samaroh


Madrasa Education Change In Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर’ को राज्य के मदरसों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह फैसला भारतीय सेना के अदम्य साहस और राष्ट्रीय गौरव को युवा पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से लिया गया है। इस कदम का मकसद छात्रों को देश की सुरक्षा और सेना के पराक्रम की वीर गाथाओं से प्रेरित करना है।


उत्तराखंड सरकार का ऐतिहासिक फैसला


दरअसल, मंगलवार 20मई को उत्तराखंड सरकार ने घोषणा की कि ऑपरेशन सिंदूर को राज्य के 451पंजीकृत मदरसों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इसकी जानकारी उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ़्ती शमून कासमी ने दी। नए पाठ्यक्रम में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का एक विशेष चैप्टर होगा, जो इंटरमीडिएट स्तर तक के छात्रों को पढ़ाया जाएगा। इस चैप्टर में भारतीय सेना के शौर्य, रणनीतिक कौशल और इस अभियान के ऐतिहासिक महत्व को विस्तार से बताया जाएगा।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फैसले को उत्तराखंड की वीरभूमि की भावना से जोड़ा। उन्होंने कहा ‘उत्तराखंड से हजारों जवान देश की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह कदम हमारी युवा पीढ़ी को सेना के पराक्रम और देशभक्ति की भावना से प्रेरित करेगा।’

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular