spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHआसमान से बरस रही आफत की बारिश, दिल्ल-हरियाणा समेत इन 6 राज्यों...

आसमान से बरस रही आफत की बारिश, दिल्ल-हरियाणा समेत इन 6 राज्यों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट

fok-media-samman-samaroh


Weather Update:अगस्त का अंत नजदीक है, लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। मौसम विभाग ने आज (26 अगस्त) सुबह 6 बजे 6 राज्योंजैसे-जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेशमें अगले 3 घंटों के लिए मध्यम से भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है, और आज सुबह से हल्की बूंदाबांदी ने हालात को और जटिल कर दिया है। सड़कों पर जलभराव और यातायात जाम ने आम जनजीवन को ठप कर दिया है। घर, दुकानें और वाहन पानी में डूब गए हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।


नदियों का उफान, गांव जलमग्न


पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के साथ-साथ मौसमी नदियां उफान पर हैं। पौंग और भाखड़ा बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से पंजाब के कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हिमाचल में पौंग बांध से पानी छोड़ने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा, जिससे टांडा के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया। पठानकोट के चक्की खड्ड में भारी बारिश से नदी तटबंधों से बाहर निकल गई, जिससे आसपास के गांवों में पानी घुस गया। पंजाब के होशियारपुर में ब्यास नदी का पानी मुकेरियां के मोतला, सनियाल और मेहताबपुर जैसे गांवों में खेतों तक पहुंच गया, जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ।


हरियाणा में जलप्रलय का खतरा


हरियाणा में भी भारी बारिश ने हालात को गंभीर बना दिया है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से यमुनानगर, करनाल और सोनीपत जैसे जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। निचले इलाकों में पानी भरने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है, और सड़कों पर जलजमाव ने आवागमन को मुश्किल कर दिया है। किसानों की फसलें तबाह हो रही हैं, और प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।


आज की बारिश बढ़ाएगी मुश्किलें


मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, आज की भारी बारिश इन राज्यों में स्थिति को और गंभीर कर सकती है। जलमग्न सड़कें, डूबे हुए घर और बर्बाद फसलें पहले ही लोगों के लिए संकट बन चुकी हैं। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा है, लेकिन बारिश का सिलसिला थमने तक हालात सामान्य होने की उम्मीद कम है। लोगों से निचले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और सतर्क रहने की अपील की गई है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular