spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘आरजेडी और कांग्रेस का विकास से छत्तीस का आंकड़ा है’ समस्तीपुर में...

‘आरजेडी और कांग्रेस का विकास से छत्तीस का आंकड़ा है’ समस्तीपुर में महागठबंधन पर जमकर पीएम मोदी

fok-media-samman-samaroh


PM Modi in Samastipurबिहार के समस्तीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। RJD और कांग्रेस वाले क्या कह रहे हैं और क्या कह रहे हैं ये आपको मुझसे ज्यादा पता है। हजारों करोड़ रुपए के घोटालों में ये ज़मानत पर चल रहे लोग हैं। जो ज़मानत पर हैं वो चोरी के मामले में ज़मानत पर हैं। अब चोरी की आदत इनकी ऐसी है कि अब ‘जननायक’ की उपाधि की चोरी में जुटे हैं। बिहार के लोग जननायक कर्पूरी ठाकुर का ये अपमान कभी नहीं सहेंगे।


पीएम मोदी ने कहा कि “कर्पूरी ठाकुर के दिखाए सामाजिक न्याय के रास्ते को NDA ने सुशासन का आधार बनाया है। डॉक्टर की पढ़ाई के लिए अखिल भारतीय कोटे में पहले पिछड़ों को, गरीबों को आरक्षण नहीं था। ये संविधान लेकर जो गुमराह करते हैं तब ये हक नहीं मिलता था। NDA सरकार ने ही ये प्रावधान किया। उन्होंने कहा कि आजाद भारत के सामाजिक न्याय लाने में, गरीब और वंचितों को नए अवसरों से जोड़ने में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की भूमिका बहुत बड़ी रही है। वो मां भारती के अनमोल रत्न थे। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का सौभाग्य हमारी सरकार को मिला। ये हमारे लिए सम्मान की बात है। हमारी सरकार भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को प्रेरणापुंज मानती है। वंचितों को वरीयता, पिछड़ों को प्राथमिकता, गरीब की सेवा हम इस संकल्प के साथ आगे बढ़े हैं।


पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के समय में बिहार को जितना पैसा मिला था उससे तीन गुना ज्यादा पैसा भाजपा, एनडीए की सरकार ने बिहार के विकास के लिए दिया है। जब तीन गुना पैसा आएगा तो विकास भी तीन गुना ज्यादा होगा ही होगा। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर से पूर्णिया के लिए सिक्स लेन हाइवे बन रहा है। नई रेललाइनें बन रही हैं, वंदे भारत जैसी ट्रेनें चल रही हैं, बिहार में बिजली के नए-नए कारखाने लग रहे हैं।


आरजेडी और कांग्रेस का विकास से छत्तीस का आंकड़ा है- पीएम मोदी


अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस को अपने अपने परिवारों के राजनीतिक भविष्य की ही चिंता है। इसलिए आज वो बिहार के नौजवानों के सामने झूठ के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। आरजेडी और कांग्रेस का विकास से छत्तीस का आंकड़ा है। जहां आरजेडी जैसा दल हो वहां कानून व्यवस्था हो ही नहीं सकती। आरजेडी के शासन में यहां रंगदारी, हत्या, फिरौती, अपहरण एक उद्योग के रूप में फले-फूले। आरजेडी के जंगलराज ने बिहार की कई पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया।


बिहार के हर कोने में विकास हुआ है- पीएम मोदी


अपने संबोधन पीएम मोदी ने कहा कि आज बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं है, जहां विकास का कोई भी कोई काम न हो रहा हो। आपको कोई न कोई विकास का काम चलता हुआ जरूर दिखाई देगा। एनडीए सरकार सड़क, बिजली, पानी, इंटरनेट, गैस कनेक्शन, इनको सिर्फ सुविधा नहीं मानती, ये सशक्तिकरण और समृ्द्धि के भी माध्यम हैं।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular