Rahul Gandhi in Begusarai: शेयर बाजार में गिरावट पर राहुल गांधी ने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति के कारण शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। यहां एक फीसदी से भी कम लोगों ने शेयर बाजार में पैसा लगाया है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि शेयर बाजार आपके लिए नहीं है। इसमें असीमित पैसा बनता है, लेकिन आपको इसका लाभ नहीं मिलता।
राहुल गांधी ने कहा कि अगर आप संविधान को पकड़ते हैं तो सच्चाई की विचारधारा को पकड़ते हैं। लेकिन क्या इसमें सावरकर जी की विचारधारा है? नहीं है। क्योंकि वो सच्चाई का सामना नहीं कर सके। यह बात मुझे कहनी होगी, भले ही किसी को बुरा लगे। उन्होंने कहा कि इस देश में अगर आप दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग, ईबीसी, और महिला हो तो आप सेकेंड क्लास सिटीजन हो। यह मैं ऐसे ही नहीं पढ़ लिखकर बोल रहा हूं।









