चंडीगढ़: हरियाणा में इन दिनों फसलों में आग लगने की घटनाएं काफी ज्यादा समाने आ रही है। इस पर प्रदेश की सैनी सरकार काफी गंभीर दिखाई दे रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुई आगजनी की घटनाओं से फसलों या पशुओं सम्बंधित जान-माल का नुकसान हुआ ऐसे किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलेगा।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। प्रभावित किसान संबंधित उपायुक्तों के समक्ष आवेदन करें। नुकसान से प्रभावित किसानों को आगामी फसलों की बुवाई के लिए बीज व खाद में मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि नुकसान से प्रभावित किसानों को आगामी फसलों की बुवाई के लिए बीज और खाद में भी मदद की जाएगी









