spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअसम सहित कई राज्यों में भूकंप के झटके, जानें क्या रही तीव्रता?

असम सहित कई राज्यों में भूकंप के झटके, जानें क्या रही तीव्रता?

fok-media-samman-samaroh


Earthquake in Assam: असम के उदलगुड़ी सहित उत्तर-पूर्व भारत के कई राज्यों में रविवार, 14 सितंबर की शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। एनसीएस ने जानकारी दी की इस भूकंप का केंद्र असम के उदलगुड़ी में था इसकी गहराई 5 किलोमीटर थी। वहीं, असम के अधिकारियों के अनुसार, भूकंप के झटके शाम 5:20 बजे महसूस किए गए। इस प्राकृतिक घटना से अब कर किसी भी तरह की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल, राहत और बचाव टीमें सतर्क हैं और प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।


कई राज्यों में भूकंप के झटके


भूकंप के झटके असम के साथ-साथ नॉर्थ-ईस्ट के अन्य राज्यों जैसे मेघालय, नागालैंड और मणिपुर के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ सेकंड तक चले इन झटकों ने डर का माहौल पैदा किया, लेकिन स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। भूकंप के बाद किसी भी आफ्टरशॉक की संभावना को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular