spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअल्मोड़ा में हुआ भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत; कई...

अल्मोड़ा में हुआ भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत; कई घायल

fok-media-samman-samaroh


Almora Road Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में भिकियासैंण-विनायक मार्ग के शिलापनी में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया।  


जानकारी के अनुसार, यह हादसा भिकियासैंण–विनायक–जालली मोटर मार्ग पर शिलापनी के पास हुआ। जहां  पहाड़ी क्षेत्र से रामनगर की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में अनियंत्रित होकर बस गहरी खाई में गिर गई। बस में कुल 12 लोग सवार थे। जिसमें 7 लोगों लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए।  घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। घायलों को निकालने और उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का कार्य जारी है,फिलहाल मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular