spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअलास्का में ट्रंप-पुतिन की मुलाकात, जानें किसकी क्या है मनसा?

अलास्का में ट्रंप-पुतिन की मुलाकात, जानें किसकी क्या है मनसा?

fok-media-samman-samaroh


Trump Putin Meeting: डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन अलास्का में एक अमेरिकी एयरबेस पर यूक्रेन युद्ध को लेकर बातचीत के लिए मिलेंगे। पिछले 4 वर्षों से अधिक समय में किसी मौजूदा अमेरिकी और रूसी राष्ट्रपति के बीच होने वाली यह पहली शिखर बैठक है, जिससे उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। लेकिन मॉस्को और कीव के बीच युद्ध खत्म करने के तरीकों पर अब भी गहरी खाई है। यह पुतिन की किसी पश्चिमी देश की पहली यात्रा होगी, जब से उन्होंने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था।


कौन क्या चाहता है?


कहा जा रहा है कि पुतिन के लिए, जो आक्रमण के बाद से पश्चिम से अलग-थलग पड़े हैं, यह बैठक रूस की सख्त शर्तों को आगे बढ़ाने का मौका है। जून में जारी एक मसौदा शांति योजना में रूस ने यूक्रेन से कहा था कि वह खेरसॉन, लुगांस्क, ज़ापोरिज़्ज़िया और डोनेत्स्क क्षेत्रों से अपनी सेना हटा ले, जिन्हें रूस ने 2022 में अपना घोषित किया था। यूक्रेन ने इसे खारिज कर दिया। रूस ने यह भी मांग की है कि यूक्रेन सेना की भर्ती रोके, नाटो में शामिल होने की महत्वाकांक्षा छोड़े, और पश्चिमी देश तुरंत हथियारों की सप्लाई बंद करें।


आलोचकों ने कही ये बात


वहीं, आलोचकों का कहना है कि ये यूक्रेन के आत्मसमर्पण जैसा है। जमीन के साथ-साथ रूस चाहता है कि यूक्रेन रूसी आबादी के अधिकार और स्वतंत्रता सुनिश्चित करे और जिसे वह नाजीवाद की महिमा कहता है, उस पर रोक लगाए। रूस यह भी चाहता है कि पश्चिमी प्रतिबंध हटाए जाएं।


जेलेंस्की नहीं होंगे बैठक में शामिल


कहा ये भी जा रहा है कि इस बैठक में यूक्रेनी के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की शामिल नहीं होंगे, लेकिन उन्होंने कहा है कि उनकी भागीदारी के बिना कोई शांति समझौता नहीं हो सकता। साथ ही उन्होंने इस मुलाकात को पुतिन की निजी जीत बताया है। यूक्रेन ने शांति वार्ता की शर्त के रूप में जमीन, समुद्र और आकाश में बिना शर्त युद्धविराम की मांग की है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular